फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने

पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने

Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने
हलधरपुर थाना क्षेत्र के सहुवारी गांव में सोमवार को दो पक्षों के लोग पुराने विवाद को लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पत्थर चलाए गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर पर 34 लोगों के विरुद्ध बलवा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहुवारी गांव निवासी सुनील यादव सोमवार की सुबह सात बजे अपने गांव के चकरोड से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसके ऊपर ढेले फेंके और फब्तियां कसते हुए गालियां दीं। अकेले होने की वजह से उस समय तो सुनील चुपचाप चला गया लेकिन अपनी बस्ती में जाकर उसने यह बताई। कुछ ही देर बाद काफी संख्या में उसके पक्ष के कई लोग वहां पहुंच गए और हमलावरों को ललकारते हुए बुलाने लगे। एक तरफ से आए लोगों के ललकारने पर दूसरे पक्ष के भी काफी लोग आ धमके। दोनों पक्षों के आक्रोशित लोगों की ओर से लाठी डंड़े और पत्थर चलाए जाने लगे। जमकर हुई इस मारपीट में एक पक्ष के अवधराज यादव, कन्हैया यादव, दुर्गेश यादव, अजय यादव,राम बाबू यादव, नवीन यादव और ओमप्रकाश यादव घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के दिनेश राजभर, अविनाश, चंद्रमती और विवेक सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रतनपुरा पहुंचाया। वहां उनका इलाज और डाक्टरी परीक्षण कराया गया। इस मामले में एक पक्ष के दिनेश राजभर पुत्र शिवबचन की तहरीर पर पुलिस ने अवधराज यादव, लालबहादुर यादव, धर्मेंद्र यादव, दुर्गेश यादव, अजय यादव, ओमप्रकाश यादव, दूधनाथ यादव, राम प्यारे यादव, तहसीलदार यादव, सुनील यादव, अखिलेश यादव ,नवीन यादव, अमर कांत यादव, कन्हैया यादव, दुर्गेश, फेंकू यादव, नगीना यादव , इंदल ,आकाश और विकास के विरुद्ध बलवा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया यादव पुत्र चंद्रदेव की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रजीत राजभर, सुनील राजभर, सियाराम राजभर, विजय राजभर, अविनाश राजभर, राम जन्म राजभर, राजेश राजभर, दिनेश राजभर, राजेश, महेंद्र राजभर और रमेश सहित 12 आरोपियों के विरुद्ध बलवा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed