{"_id":"5cec28bcbdec2207073c5ef3","slug":"15589808451645-mau-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध से 45 हजार की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी (मऊ)। भारतीय स्टेट बैंक घोसी के मुख्य शाखा से 45 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे एक वृद्ध को झांसा देकर कार सवार उचक्के 45 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भावनपुर गाँव निवासी वृद्ध लक्षिराम सिंह 60 पुत्र स्व.चंद्रबली सिंह का घोसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में खाता है। सोमवार की दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे अपने खाते से पैंतालिस हजार रुपये निकाल कर वृद्ध घर के लिए निकले। तभी बैंक के मेन गेट पर एक युवक आया और कहाकि आपको कार में बैठे लोग बुला रहे हैं। इस पर वृद्ध कार के पास गया तो गाड़ी उसमें बैठे लोगों ने कहाकि हमें लड़की की शादी करनी है। नौकरी वाला लड़का चाहिए। दो मिनट की बात के बाद एक ने कहाकि आइए गाड़ी में बैठ कर बात करते हैं। इस पर कुछ देर तक ना नुकुर करने के बाद वृद्ध कार में बैठ गए। इसके बाद कार का गेट न खुलने का बहाना बना कर जबरन कल्यानपुर फोर लेन के पास ले जाकर रुपये छीन कर कार सवार भाग निकले। इस संबंध में सीओ नंद लाल का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है ,छानबीन होकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।