फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राधा कृष्ण और बलदाऊ की मूर्तियां चोरी

राधा कृष्ण और बलदाऊ की मूर्तियां चोरी

Fri, 24 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
राधा कृष्ण और बलदाऊ की मूर्तियां चोरी
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर गांव के महाराज की कुटी पर स्थित ठाकुर जी के मंदिर के गर्भगृह से शुक्रवार की भोर चोर चार मूर्तियां चुरा ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी पुजारी को शुक्रवार को उस समय हुई जब वह मंदिर में पूजन अर्चन के लिए गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। जबकि पुजारी की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

डीह तिलक ठाकुर मौजे में महाराज जी की कुटी बुढ़वा बाबा मंदिर में शुक्रवार को तड़के चार बजे चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर की कुंडी तोड़कर दरवाजा गिरा दिया और अंदर स्थापित राधा कृष्ण और सपरिवार बलदाऊ जी की मूर्तियां समेट कर चंपत हो गए। चोर ऑक्सी पेपर, कार्बन, एक गमछा और पिछवाड़े दो चप्पल भी छोड़ गए थे। मूर्तियों की चोरी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर भोर 3:56 बजे मंदिरके पास आए और 4:20 तक उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में मूर्तियों की चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अरुणेश कुमार त्रिपाठी जब सुबह 5 बजे पूजन अर्चन के लिए गए तो दरवाजा टूटा था और मंदिर से मूर्तियां गायब थीं। सूचना मिली तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के अरुण कुमार गुप्ता, विनीत तिवारी, प्रवीण दीक्षित दर्शन पूजन को आए तो मंदिर में चोरी की वारदात देख हतप्रभ रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान रामाश्रय मोर्य, भाजपा की जिला मंत्री संगीता द्विवेदी और भाजपा नेता प्रेम कुमार गोड़ ने चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के साथ ही चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मंदिर से चुराई गई मूर्तियों को शीघ्र बरामद करने और चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश एसओ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed