फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दस अज्ञात सहित 20 पर केस, चार गिरफ्तार

दस अज्ञात सहित 20 पर केस, चार गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
दस अज्ञात सहित 20 पर केस, चार गिरफ्तार
मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में शनिवार को हुए दो पक्षों के बीच बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर देर शाम को दस नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें एक पक्ष की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास की धाराओं तथा जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष के छह नामजद आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात बलवाइयों की पहचान पुलिस अपने स्तर से कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के पहाड़ीपुर गांव निवासी भारत प्रजापति की तहरीर पर रामपुर बेलौली गांव निवासी अजमल निजाम और अरशद निजाम तथा ढिलईफिरोजपुर गांव निवासी फहद उस्मानी, आफाक उस्मानी, आतिक उस्मानी तथा लखनौर गांव निवासी मुहम्मद कैफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात इनमें से कैफ, आफाक, फहद और अजमल को गिरफ्तार कर लिया। इन चारों का चालान रविवार को किया गया।
विज्ञापन

जबकि दूसरे पक्ष के रामपुर बेलौली गांव के अजमल निजाम की तहरीर पर पुलिस ने अंजोरपुर गांव निवासी राका, अविनाश, रोहित और पहाड़ीपुर गांव निवासी शैलेश प्रजापति पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस पक्ष से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि बवाल में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान पुलिस कर रही है। सभी आरोपियों को पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed