फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर की ठगी

फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर की ठगी

Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर की ठगी
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अईलख गांव में ननिहाल में रह रहे एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से स्वयं सहायता समूह का गठन करके अईलख सहित कई गांवों के करीब एक दर्जन लोगों से ठगी करके करीब दो करोड़ 80 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों को इस बात की जानकारी एक माह बाद दो दिन पूर्व तब हुई जब कई दिनों से कार्यालय में ताला लटका रहा। ग्रामीण रुपया लेकर फरार हुए ठग की तलाश में भटक रहें हैं। पुुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

रुपया लेकर फरार होने वाला मूलरुप से बलिया जिले का निवासी है, हलधरपुर थाने और रतनपुरा ब्लाक के अईलख गांव में उसके नाना का घर है। इस दौरान युवक नाना के घर रहता था। इस दौरान उसने ग्रामीणों को एकत्र करके स्वयं सहायता समूह का गठन किया। उसने इसकी तीन शाखाएं अईलख ,बिलौझा और बलिया जनपद के निकासी बाजार में खोला। वह लोगों को सब्जबाग दिखाकर रुपया जमा कराता रहा। यह कार्य वह लगभग 6 -7 वर्ष पहले से कर रहा था। लगभग 4 माह पहले उसने अपने कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को बताया कि इस समूह में एक स्कीम आई है इसमें केवल दो महीने 20 दिन में ही रकम दूनी कर दी जाएगी। इस प्रलोभन के बाद क्षेत्र के अकेले अईलख गांव के 80 लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का लाखों रुपये उसमें जमा कर दिया। अईलख गांव के रवि वर्मा एक लाख 80 हजार ,रामदहिन वर्मा ने एक लाख 80 हजार ,सुरेश शर्मा ने एक लाख बाबूराम वर्मा ने तीन लाख , मिठाई लाल वर्मा ने तीन लाख ,विजय परमा ने 11 लाख रुपये दो माह 20 दिन में रुपया दूना होने के लालच में अपना पैसा जमा कर दिया। ठग ने 12 लोगों का एक समूह का गठन किया था। इस तरह कुल12 समूहों का गठन किया था। दी गई अवधि निकट आते देख लोगों ने जब पता लगाना शुरु किया तो वह फर्जी निकला और लोग जब उस व्यक्ति के पास अपने रुपयों की मांग करने लगे। इस बीच अईलख गांव से फरार हो गया। इसकी सूचना लोगों ने सैकड़ों की संख्या में थाने पर पहुंच कर दिया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । इस संबंध में पीड़ित रवि शर्मा ने बताया कि सभी लोगों के पासबुक को जोड़ा गया तो पता चला कि आरोपी दो करोड़ अस्सी लाख रुपया लेकर फरार हुआ है। बोला हम लोग हलधरपुर थाने गए लेकिन हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed