{"_id":"5b50e0414f1c1b3a748b5b9e","slug":"151532026945-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस पर हुई बातचीत को सुन पुलिस ने दो को लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्विलांस पर हुई बातचीत को सुन पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ुआ गोदाम। सराय लखंसी थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार को सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर दो लोगों को गैर जनपद से दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के संबंध में जानकारी देने से पुलिस ने इंकार कर दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक आरोपी वाराणसी से तथा दूसरा गाजीपुर के सैदपुर से उठाया गया है।
सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए आरोपी आपस में अदरी मोड़ पर किसी की हत्या करने के लिए आपस में बात कर रहे थे। तभी सर्विलांस पर उन्हें पुलिस ने ट्रेस कर लिया। इस आधार पर पुलिस ने दोनों को छापेमारी कर दबोचा। इस कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर सीओ नगर सहित अन्य ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी।