फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोवा से चुराई गई फाच्यूनर रानीपुर में बरामद

गोवा से चुराई गई फाच्यूनर रानीपुर में बरामद

Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोवा से चुराई गई फाच्यूनर रानीपुर में बरामद
रानीपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के पलिया मोड़ से शनिवार की रात चोरी की फारच्यूनर कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार गोवा प्रांत के कलंगुट बीच से चुराई गई है। चोरी में पकड़े गए इस युवक के साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने सूचना दी कि मऊ से एक फारच्यूनर पलिया होते हुुए चिरैयाकोट जाने वाली है। जिस पर पुलिस ने पलिया मोड़ से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान फारच्यूनर कार आती हुई दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक कार रोककर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौरव राय पुत्र अनिल राय निवासी भटकु्आ पट्टी दयाराय थाना दक्षिण टोला मऊ बताया। मांगे जाने पर वह कार के कागजात नहीं दिखा सका। कार पर यूपी 32ईयू 0175 का नंबर लगा था। पुलिस की जांच पड़ताल में यह नंबर फर्जी निकला। युवक ने बताया कि कार को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गोवा प्रांत के कलंबुट बीच से कुछ दिन पहले चुराया था और पहचान छिपाने के लिए लखनऊ का फर्जी नंबर लगा दिया था।
विज्ञापन

कार चोरी में राहुल यादव निवासी अमरहट थाना सरायलखंसी तथा अभिषेक सिंह निवासी बरलाइ्र थाना सरायलखंसी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने इन तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गौरव का चालान रविवार को कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जल्दी ही कुछ और वाहन बरामद किए जाएंगे और गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed