{"_id":"5c8bf2e3bdec222aaf37b70d","slug":"141552675555-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लट कती हुई मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लट कती हुई मिली युवती की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के डांड़ी गांव के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की शाम आठ बजे के करीब 18 वर्षीय एक नव विवाहिता की लाश घर के एक कमरे की छत से लटकी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने जनवरी 2019 में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उसका मायका गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बालचंदपुर गांव में है।
डांड़ी गांव निवासी लालजी के बेटे विशाल ने बालचंदपुर गांव निवासी मधु से जनवरी में शहर के शीतला धाम में प्रेम विवाह किया था। विशाल मऊ में कोई काम करता था। शाम को घर आता था। घर पर विशाल की मां और मधु सहित अन्य लोग रहते हैं। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार को दिन भर मधु ने रोजाना की तरह सामान्य तरीके से काम काज किया। मधु का पिता विदेश में रहकर कोई काम करता है। परिजनों के अनुसार शाम को मधु के पिता का फोन उसकी मोबाइल पर आया था। तभी से वह कुछ अनमनी सी देखने लगी थी। फिर घर के लोग अपने अपने काम में व्यस्त हो गए। देर शाम आठ बजे के करीब मधु की सास गीता उसके कमरे में गई तो उसे छत के हुक से लटकते देखा। उसकी मौत हो चुकी है। गीता ने शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतरवाया। पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। इस बाबत सीओ नंदलाल का कहना है कि इस प्रकरण में विवाहिता के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।