फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार दिनों से कोतवाली में बिठाया गया है युवक

चार दिनों से कोतवाली में बिठाया गया है युवक

Fri, 07 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
चार दिनों से कोतवाली में बिठाया गया है युवक
मऊ। सात माह पूर्व लडकी को भगाकर ले जाने वाले युवक को कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की भोर में बरेली से लेकर मऊ तो पहुंची। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। ऐसे में युवक को चार दिन से कोतवाली में बिठाया गया है। जबकि किशोरी मेडिकल नहीहं कराया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि युवक को छोड़ने के लिए सौदेबाजी भी शुरू की गई। उधर, जिले के आलाधिकारियों को इस मामले की भनक तक नहीं है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली किशोरी को नदोसी गांव बरेली निवासी युवक सात माह पूर्व भगा ले गया था। किशोरी की मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगाती रही लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर किशोरी की मां कोर्ट के आदेश से मामले की रिपोर्ट दर्ज करा सकी। किशोरी ने जब किसी तरह मां से संपर्क किया तो पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। इस आधार पर चौकी प्रभारी भीटी मय फोर्स बरेली पहुंचे और कर किशोरी को बरामद कर युवक को हिरासत में लिया और मंगलवार की भोर में मऊ पहुंचे। तब से चार दिन हो गए युवक बादल कुमार पुत्र बीरू साहू को पुलिस कोतवाली में बैठाए है। जबकि किशोरी को मां के साथ भेज दिया है। पूछे जाने पर पुलिस का कहना है कि व्यस्तता के चलते आगे की कार्रवाई नहीं की जा पा रही है। दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों की मानें तो सौदा फिट न होने पर युवक को थाने में बैठाया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शनिवार को आरोपी को जेल रवाना किया जाएगा, साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। सीओ नगर आलोक कुमार जायसवाल ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed