फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो पक्षों में चले लाठी-डंडे छह घायल

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे छह घायल

Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे छह घायल
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरुवार को एक दस वर्षीय किशोर से कहा सुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव एक साइकल चलाने का खेल रात में चल रहा था। खेल देखने वालो की भीड़ लगी हुई थी कि इसी बीच जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज के ग्राम टेलुहा का रहने वाला बिट्टू यादव (24) पुत्र रामविलास यादव अपनी मोटर साइकल से घूमते हुये वहां पहुंच गया। उसकी मोटरसाईकिल 10 वर्षीय उजाला पुत्र बद्री राम के पैर पर चढ़ गई यह देख वहां पर खड़े गांव के अंगद राम पुत्र रमेश से और बिट्टू यादव से कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर गुरुवार की दोपहर में लगभग दो बजे अंगद राम पुत्र रमेश राम चिरैयाकोट में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास खड़ा था कि वहां पर बिट्टू यादव आकर गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। दोनों ने मोबाइल से फोन कर अपने अपने लोगों को इस बात की सूचना दे दी । सूचना पाते ही हरिजनबस्ती रसूलपुर और यादव बस्ती टेलुहा के लोग खरीहानी चिरैयाकोट मार्ग की पुलिया पर इकट्ठा हो गये। दोनों पक्षों में लाठी डंडा चलने लगा। इसमें एक पक्ष से प्रताप, अजीत, अंगद , रवींद्र और दूसरे पक्ष से बृजेश यादव, बिट्टू यादव गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर चिरैयाकोट थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, थाना रानीपुर, थाना मोहम्मदाबाद गोहना की पुलिस और क्षेत्राधिकारी अनिल सिंह भी मौके पर पहुँच गये । पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed