{"_id":"5c7977eabdec224dce167cbb","slug":"131551464426-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा खाली करने को लेकर विवाद, मारपीट, तोड़फोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरा खाली करने को लेकर विवाद, मारपीट, तोड़फोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजगद्दी मैदान के पास ब्राहम्ण टोला स्थित एक मकान को खाली कराने के विवाद मेें एक पक्ष के मनबढ़ों ने किराये पर रह रही महिलाओं बच्चों के साथ मारपीट कर दी। मनबढ़ों ने कच्चा मकान गिराकर सामान को तोडफोड़ कर नष्ट कर दिया।
पीड़ित किराएदार रामू ने बताया कि ढहाए मकान में परिवार बीते 40 सालों से किराए पर रह रहा है। इस बीच मकानमालिक द्वारा मकान खाली करने के लिए कहा गया। इस मामले में दीवानी न्यायलय में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को घर के पुरूष सदस्य मुकदमे की पैरवी के लिए गए हुए थे। इस बीच कुछ लोग आए और मकान को तोडफोड़ कर ढहा दिया। पीड़ित का आरोप है कि लोगों ने उसकी भाभी नीलम, बहन सपना, मॉ ऊषा और बच्चों खुशबू, तान्या, मोहन तथा ओम की पिटाई भी की। पीड़ित ने आरोप यह भीआरोप लगाया कि भाई की शादी के लिए जुटाए गए गहने और अन्य कीमती सामान मनबढ़ लूट ले गए। घटना के जानकारी परिजनों ने 100 डायल पुलिस को दी। बाद में लिखित तहरीर भी कोतवाली पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत सीओ सिटी आलोक जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।