{"_id":"5c686180bdec222bf45292e0","slug":"131550344576-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई और लेखपाल की हत्या में वांछितों के घर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई और लेखपाल की हत्या में वांछितों के घर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव के पास आरटीआई कार्यकर्ता की हुई हत्या और शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादपुरा मुहल्ले में गौतम बिहार कालोनी निवासी लेखपाल धीरज सिंह की हत्या में वांछित चल रहें पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह काका और लालू यादव के घर पर शनिवार की शाम को पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस के पहुंचने से हड़कंम की स्थिति रही।
बताते चले बीते 16 जनवरी को बढ़ुआ गोदाम गांव निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की बदमाशों ने गांव के सामने बाजार में दौड़ाकर गोली मार मौत के घाट उतारा था। इस मामले में मृतक की विधवा शीला सिंह ने थाने में गांव के पूर्व प्रधान शैलेंद्र यादव, उसके भाई गुड्डू यादव और अपराधी लालू यादव को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा छह अज्ञात को आरोपित की थी। पुलिस के दबाव बनाने पर पूर्व प्रधान और उसका भाई कोर्ट में समर्पण कर दिया। जबकि लालू फरार चल रहा है। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख परदहां रमेश सिंह काका का नाम प्रकाश में लाई। इसीक्रम में बीते 11 फरवरी को बदमाशों ने सहादतपुरा मुहल्ला के गौतम बिहार कालोनी निवासी सदर तहसील के लेखपाल धीरज सिंह की गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। इस मामले में अज्ञात के विरूध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने इस मामले में सात लोगों का नाम प्रकाश में लाई। इसमें प्रधान प्रतिनिधि नसोपुर गांव सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख परदहां रमेश सिंह और अरविंद यादव फरार चल रहें है। फरार चल रहें रमेश सिंह और लालू यादव को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की शाम सीओ नगर आलोक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस उनके रमेश सिंह के जिला मुख्यालय पर इमिलिया मुहल्ला स्थित मकान के साथ कैथवली गांव स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की। इसीक्रम में कोपागंज थाने के डाडी गांव स्थित लालू यादव के घर पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे।