{"_id":"5c322f7ebdec2256fb08a463","slug":"131546792830-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में पलटी अनियंत्रित कार, हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे में पलटी अनियंत्रित कार, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के समीप मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पलटी कार से चालक को निकाला, गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात 10 बजे मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से मऊ जा रही कार महासो मोड़ के पास धुंध के कारण रास्ता साफ न दिखायी दिए जाने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को बाहर निकाला।