फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शोहदों की छेड़खानी से तंग है 10 वीं की छात्रा

शोहदों की छेड़खानी से तंग है 10 वीं की छात्रा

Sun, 18 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
शोहदों की छेड़खानी से तंग है 10 वीं की छात्रा
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शोहदों की छेड़खानी से आजिज 10वीं की एसटी वर्ग की छात्रा अब स्कूल छोड़ने पर विवश है। गांव के ही दो शोहदे छात्रा के साथ पिछले एक सप्ताह से छेड़खानी कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया और न तो कोई कार्रवाई की। पुलिस की बेरुखी से छात्रा के पिता ने स्कूल छुड़वाने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि शोहदों को एक बड़ी पार्टी के नेता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण भी पुलिस कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन

थाना मुख्यालय के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गांव की 15 साल की एसटी वर्ग की छात्रा अपने गांव से बढ़ुआगोदाम स्थित एक स्कूल में पढ़ने जाती है। गांव के ही दो युवक उसके साथ एक सप्ताह से छेड़खानी कर रहे हैं। छात्रा के परिवार वालों की माली हालत भी ठीक नहीं है। वे पुलिस को तहरीर देने में डर रहे थे। जब शोहदों की हरकतें नहीं रुकी तो आजिज परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के तीन दिन बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि यदि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो वह बेटी का स्कूल जाना बंद करा देगा क्योंकि पढ़ाई से अधिक महत्वपूर्ण की बेटी की इज्जत है। इस बाबत एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है और अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed