{"_id":"5b785a7242c792464625421f","slug":"131534614130-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाईश के दौरान लेखपाल के साथ मारपीट, सरकारी कागजात फाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाईश के दौरान लेखपाल के साथ मारपीट, सरकारी कागजात फाड़ा
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मुहम्मबाद सिपाह गाव में पैमाईश के दौरान एक युवक ने पैमाइश का कार्य कर रहे लेखपाल से मारपीट की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की चौपाल में गांव में चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत पर चक मार्ग की पैमाईश का आदेश दिया। डीएम के निर्देश के अनुपालन में चौपाल समाप्त होने के बाद लेखपाल चक मार्ग संख्या 1226 की पैमाईश शुरु ही किए थे कि तभी राजेश कुमार राय पुत्र मंदिन्द्र नाथ राय लेखपाल राम लाल भारती से भिड़ गया। उसने लेखपाल से कहा कि तुुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे चक में सीमांकन करने की। आरोप है कि उसने लेखपाल के साथ मारपीट की और उसके हाथ से खसरा, खतौनी, नक्शा छीन लिया और उसे फाड़ कर फेंक दिया। उसने जरीब भी छीन कर दूर फेंक दिया। इस घटना से मौक़े पर मौजूद सभी कर्मी सन्न रह गए। घटना के बाद राजस्व कर्मी दोहरीघाट थाने आये। वहां लेखपाल रामविलास भारती की लिखित तहरीर पर पुलिस ने राजेश कुमार राय के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया।
घटना से आक्रोशित लेखपाल संघ ने चेतावनी दिया कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो लेखपाल संघ धरना प्रर्शन के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में सीओ अनिल कुमार का कहना है कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।