फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मारपीट की दो घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

मारपीट की दो घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की दो घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो बजे के करीब हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हुए। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसीक्रम में मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर डंगौली गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मनबढ़ों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के गरथौली गांव निवासी राम बदन राम ( 39) पुत्र स्व. सूरी राम का जमीन को लेकर पट्टीदार से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार पंचायत और सुलह भी हो चुकी है। लेकिन यह विवाद खत्म नहीं हुुआ। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर दिए। इसमें एक पक्ष से रामबदन उसकी भाभी शीला घायल हुई। जबकि दूसरे पक्ष से फेरु घायल हुआ। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रामबदन की मौत हो गई। जबकि शीला पत्नी रामसज्जन की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा। घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रामसज्जन ने पुलिस को तहरीर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर डंगौली गांव निवासी श्यामा यादव (45) पुत्र स्व. वासदेव यादव को पट्टीदारों ने पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर शनिवार को उसके घर में घुस मारापीटा। गंभीररूप से घायल हुए श्यामा प्रसाद को परिवार के सदस्यों ने उसे सीएचसी मुहम्मदबाद गोहना में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मनबढ़ों ने बाइक की सर्विसिंग करा रहे युवक को पीटा
बढुुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सूखापट्टी गांव के पास हाइवे के किनारे एक आटो सर्विस की दुकान पर बाइक की सविर्सिंग करा रहे एक युवक को शनिवार को दोपहर में मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव निवासी सौरभ कुमार (20)पुत्र सुवाष अपनी बाइक की सर्विसिंग सूखापट्टी स्थित एक मेकेनिक की दुकान पर करा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार पांच युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेकेनिक ने अचेतावस्था में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed