{"_id":"5a905be14f1c1b387b8b848e","slug":"131519410145-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से छेड़खानी और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से छेड़खानी और मारपीट
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित शिक्षिका ने शुक्रवार को थाने में पहुंचकर मां-बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
पीड़िता बलिया जनपद के एक गांव की निवासी है। वह मधुबन थाना के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। शिक्षिका का आरोप है कि जब भी वह अध्यापन कार्य के लिए स्कूल आती-जाती है, गांव का एक युवक फब्तियां कसते हुए आए दिन छेड़खानी करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है। इससे तंग आकर अध्यापिका ने उसकी मां से उलाहना दिया तो मां उसे समझाने का प्रयास करने की बजाय शुक्रवार की सुबह बेटे को लेकर स्कूल में आ पहुंची। महिला ने बेटे के साथ अध्यापिका के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद अध्यापिका ने इस बात को अपने अध्यापकों के बीच कहा। घटना से आक्रोशित अध्यापकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने में आरोपी युवक संदीप यादव और उसकी मां सविता के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना पीड़ित अध्यापिका ने 100 नंबर डायल पुलिस को को दी।लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पुलिस को देख दोनों भाग निकले। इस घटना से अध्यापकों में काफी रोष है।