{"_id":"5c5c28fbbdec225fe96d6e5a","slug":"121549543675-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पत्नी बताकर हड़प ली मुआवजे की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीद्पुर। मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली के दपेहड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति की करेंट से हुई मौत के बाद मिलने वाले मुआवजे की रकम को एक महिला ने मृतक की पत्नी बनकर हड़प लिया है। इसकी जानकारी होने पर मृतक के बेटे ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया है। मृतक के बेटे अमरजीत सरोज ने लिखा है कि उसके पिता सालचंद की मौत 27 जुलाई 2017 को विद्युत करंट लगने से हो गई थी। प्रार्थी ने तहसील एवं जनपद स्तर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि प्राप्त न मिलने पर अमरजीत ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में मुकदमा दाखिल किया। न्यायालय ने 14 मई 18 को प्रार्थी को पब्लिक इंश्योरेंस लायबिलिटी एक्ट 1991 के तहत दो माह के अंदर मुआवजे की धनराशि देने के लिए आदेश पारित किया। लेकिन मुआवजे की राशि नहीं मिली। इसका पता लगाने के लिए जब अमरजीत बैंक में गया तो उसे पता चला कि मीना देवी नामक महिला स्वयं को सालचन्द की पहली पत्नी बताकर मुवायजे की स्वीकृत धनराशि 5 लाख 60 हजार रूपये आरटीजीएस के माध्यम से 28 जनवरी 2019 को अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया है। इस महिला ने अपने खाते से 4 फरवरी 2019 को एक लाख 10000 निकाल भी चुकी है। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करके मुआवजे की रकम दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।