फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट 35 यात्री धराए, वसूला जुर्माना

मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट 35 यात्री धराए, वसूला जुर्माना

Fri, 04 Jan 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट 35 यात्री धराए, वसूला जुर्माना
मऊ/इंदारा। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ जंक्शन तथा इंदारा जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट चेकिंग किया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करते 35 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से किराया व जुर्माने के रूप में 29 हजार रुपऐ वसूला गया। जांच के दौरान मौके पर 28 यात्रियों ने किराए व जुर्माने की राशि देकर रिहा हो गए, जबकि किराया व जुर्माने की राशि नहीं देने वाले 35 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ जंक्शन और इंदारा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चेकिंग अभियान चलने से बिना टिकट यात्रियों के बीच रेलवे स्टेशन पर खलबली मच गया। जहां देखते ही काउंटर पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। टीम ने इस दौरान 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 15018 दादर एक्सप्रेस, 55138 बलिया से शाहगंज पैसेजर , 55137 शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, 55122 वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी, 15008 लखनऊ से वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को स्टेशन पर चेकिंग किया गया। जहां बिना टिकट के 43 लोगों को पकड़ा, जहां 8 लोगों द्वारा जुर्माना मौके पर दे दिया गया, जबकि 35 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां इनसे करीब 29 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वहीं स्लीपर कोच में जनरल के टिकट पर यात्रा करते हुए 20 लोगों से जुर्माना राशि वसूल की गई। इस दौरान डीसीआई शरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अनूप कुमार, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, आरपीएफ से एसआई विजय यादव, इंदारा आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed