फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीआईओएस कार्यालय के बाउंड्री को अराजकतत्वों ने गिराया

डीआईओएस कार्यालय के बाउंड्री को अराजकतत्वों ने गिराया

Thu, 25 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के बाउंड्री को अराजकतत्वों ने गिराया
नगर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे वाली पश्चिमी साइड की बाउंड्र्ी वॉल को मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने गिरा दिया। मामले की जानकारी होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने सरायलखंसी थाने में अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय परिसर में अवैध रुप से संचालित कैंटिन में गत माह हुई कार्यालय परिसर में मारपीट की घटना के बाद डीआईओएस ने कैंटिन को सीज कर दिया था। वहीं, नया घटनाक्रम के तहत गत मंगलवार की रात कतिपय अज्ञात अराजकतत्वों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे की बाउंड्री को गिरा दिया है। मामले की जानकारी होने पर सरायलखंसी थाने में तहरीर दी है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि कार्यालय परिसर में अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया। लेकिन अभी तक अतिक्रमण को हटवाया नहीं जा सका है। अब अराजकतत्वों द्वारा बाउंड्री को तोड़कर कार्यालय परिसर की जमीन पर अतिक्रमण करने की साजिश हो सकती है। थाने में तहरीर दे दी गई है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed