फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रधान ने पूर्व प्रधान के लड़के के विरूद्ध कोतवाली में दी तहरीर

प्रधान ने पूर्व प्रधान के लड़के के विरूद्ध कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 16 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधान ने पूर्व प्रधान के लड़के के विरूद्ध कोतवाली में दी तहरीर
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह गांव के प्रधान धर्मेंद्र ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दी। इसमें प्रधान ने आरोप लगाया कि युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। गौरीडीह गांव के प्रधान धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि चुनावी बदले की भावना को लेकर ग्रामसभा के पूर्व प्रधान धर्मदेव चौहान के पुत्र राजीव रंजन देव चौहान ने अपने आईडी से सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक पर मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की है। जिसको लेकर गांव के साथ दूसरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। साथ ही लोग मेेरे प्रति काफी आक्रोशित हैं। इस बावत घोसी सीओ अरशद जमाल ने बताया कि प्रकरण जानकारी में नहीं है। प्रार्थना पत्र आया है तो जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूर्व प्रधान धर्मदेव चौहान ने बताया कि उनके पुत्र ने ऐसी कोई हरकत नहीं किया है। प्रधान बदले की भावना से उनके पुत्र पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed