फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बस के धक्के से बालिका की मौत

बस के धक्के से बालिका की मौत

Tue, 05 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बस के धक्के से बालिका की मौत
नदवासराय(ब्यूरो)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास बाजार में मंगलवार की शाम छह बजे के करीब अनियंत्रित बस की जद में आने से एक बालिका की मौत हो गई। मृत बालिका मायरा (8) पुत्री मुुहम्मद वसीम मूलरुप से आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव की रहने वाली थी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरकंडा गांव में उसकी ननिहाल है। बीते दिनों बकरीद पर्व पर वह अपनी मां के साथ नाना के घर आई थी। मंगलवार की शाम मायरा अपनी मां के साथ देवलास बाजार दवा के लेने के लिए आई थी। दवा आदि लेकर वह शाम साढ़े छह बजे के करीब घर लौट रही थी। तभी वाराणसी से आ रही एक निजी बस बालिका को धक्का मारते हुए निकल गई। दुर्घटना में घायल हुई बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे हायर अस्पताल के रेफर कर दिया। परिजन उसे आजमगढ़ ले जा रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed