फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जी दस्तावेज लगाकर सिपाही भर्ती होने वाले के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

फर्जी दस्तावेज लगाकर सिपाही भर्ती होने वाले के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज लगाकर सिपाही भर्ती होने वाले के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज
आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या जिस मामले का खुलासा करने को लेकर की गई, उस मामले में पुलिस ने आखिरकार देर से ही सही रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसमें आरक्षी के पद पर वर्ष 2015 में भर्ती संजय यादव को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले का धोखाधड़ी की धारा में दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट सरायलखंसी थाने के सराया रघुनाथपुर गांव निवासी डा. सूर्यभान यादव की तहरीर पर दर्ज किया। इसमें सूर्यभान यादव ने पुलिस को बताया कि सरायलखंसी थाने के बढुआ गोदाम गांव निवासी संजय यादव पुत्र सनेही यादव फर्जी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र लगाकर वर्ष 2015 की पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सम्मलित हुआ। साथ ही उसका चयन कर लिया गया। इस दौरान वह इन्ही फर्जी शैक्षिक योग्यता के आधार पर पुलिस में भर्ती होकर ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस की मानें तो शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के बाद आग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताते चले बीते दिनों बढ़आ गोदाम गांव निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह ने संजय यादव के फर्जीवाड़ा कर पुलिस में भर्ती होने का खुलासा किया था। जिसकी जांच सीओ नगर के स्तर पर लंबित थी। माना जाता है कि बाल गोविंद की हत्या का कारण यही खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed