{"_id":"5b4650964f1c1bba248b5d98","slug":"11531334806-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला बैठी भूख हड़ताल पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला बैठी भूख हड़ताल पर
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना की एक महिला बुधवार को कलेक्ट्रट कार्यालय पर अपने पति की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी। महिला का आरोप हैं कि उसके पति की हत्यारे को पुलिस द्वारा बचाया जा रहा हैं।
कोपाकोहना गांव निवासी चंदा देवी पत्नी स्व.प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका पति प्रमोद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 28 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र के सोड़सर गांव निवासी आलोक राय पुत्र राजकिशोर राय उसके घर आए और उसके पति को मजदूरी कराने की बात कहकर ले गए। जहां उसके पति पर चोरी का आरोप लगाकर उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसकी सूचना उसके पति ने उसे मोबाइल पर दी थी। उसके अगले दिन आलोक राय ने उसे फोन कर उसके पति के घायल होने और सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। जहां इलाज के दौरान 9 जनवरी 2018 को उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने आलोक राय के विरुद्ध कोपागंज थाना में तहरीर दिया। लेकिन राजनीति रसूख के चलते पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए उसे शासकीय कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप में केस दर्ज करने की धमकी दे रही हैं। महिला ने भूख हड़ताल पर जाने से पहले इस संबंध में पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हैं।