फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुकान में लगी आग, चूडा मशीन सहित दूसरे उपकरण जले

दुकान में लगी आग, चूडा मशीन सहित दूसरे उपकरण जले

Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, चूडा मशीन सहित दूसरे उपकरण जले
दुकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मुंगेसर में शनिवार की रात मडईमें बनाई गई दुकान में आग लग गई। आग लगने से मड़ई में रखी चूड़ा मशीन सहित दूसरे उपकरण जल गए। अगलगी में करीब एक लाख रुपए के सामानों की क्षति हुई।
विज्ञापन

मझवारा क्षेत्र की मुंगेसर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र झोलई प्रसाद चूडा व्यापारी है। गांव के बाहर बडी नहर पुल के पास नकटा-जयरामगढ मार्ग पर मडई बनाकर उसमें चूडा बनाने की मशीन लगाकर चलाता है। शनिवार की रोजाना की भांति रात में वह मड़ई के बाहर ताला लगाकर गांव चला गया। इसी दौरान देर रात अचानक मड़ई में आग लग गई, जिससे मड़ई में रखी चूड़ा मशीन और दूसरे उपकरण जलकर नष्ट हो गए। आस पास कोई आबादी न होने के चलते आग लगने की घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने मड़ई को जली देखकर अनिल को सूचना दी। सूचना पाकर अनिल घटनास्थल पर पहुंचा। इस घटना में मडई में लगी चूडा बनाने की मशीन, इंजन, वाटरपंप, भटठी सहित सभी उपकरण जल गये थे। मशीन संचालक ने बताया कि घटना में करीब एक लाख मूल्य के सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed