{"_id":"59c69f9e4f1c1bb6688b616f","slug":"111506189214-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम के धक्के से बाईक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम के धक्के से बाईक सवार की मौत
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात 9 बजे डीसीएम के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जमालपुर निवासी अभिषेक (19) पुत्र सर्वजीत शुक्रवार की शाम में अपने दोस्तों के साथ एटीएम से रुपया निकालने के लिए रतनपुरा बाजार गया था। घर वापस आते समय गहनी मोड़ के समीप बलिया की तरफ से आ रही डीसीएम ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ चल रहे दोस्त उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। इस बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अभिषेक 12 वीं कक्षा का छात्र था।