फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विद्यालय से हजारों की चोरी

विद्यालय से हजारों की चोरी

Fri, 03 May 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय से हजारों की चोरी
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के कमरों के ताले गुरुवार की रात तोड़कर चोर हजारों के सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब अध्यापक विद्यालय पहुंचे। उधर, प्रधानाध्यापिका की तहरीर को रिसीव करने से पुलिस ने मना कर दिया।
विज्ञापन

इमिलिया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू लता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह जब वह स्कूल आई तो पांच कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों के सारे सामान तितर बितर थे। कमरों में रखी गईं चार कुर्सियां, स्टीज और प्लास्टिक जग, नए ताले, बर्तन,साबुन, आठ लीटर टायलेट क्लीनर, फिनायल, नेट कटर, दस चटाइयों सहित अन्य सारे छोटे छोटे सामान चुरा ले गए थे। प्रधानाध्यापिका ने जब सराय लखंसी थाने की पुलिस को तहरीर दी तो वहां कार्यरत मुुंशी ने तहरीर लेने से ही इनकार कर दिया। प्रधानाध्यापिका ने फोन पर एसओ से बात कर तहरीर रिसीव कराने का अनुरोध किया तो उन्होंने मुंशी को तहरीर देने को कहा। बकौल प्रधानाध्यापिका मुंशी ने कहा कि पहले जांच की जाएगी इसके बाद तहरीर की रिसीविंग दी जाएगी। प्रधानाध्यापिका ने विभागीय उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है। इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed