फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सवारियों से भरी आटो औा बाइक में भिड़ंत

सवारियों से भरी आटो औा बाइक में भिड़ंत

Sat, 16 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरी आटो औा बाइक में भिड़ंत
मऊ। स्थानीय थाना थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार को कटघरा शंकर मोड के समीप अनियंत्रित आटो से दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में यात्री लोग घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मर्यादपुर बाजार से एक आटो नौ यात्रियों को बैठा कर मधुबन के लिए जा रहा था। मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग स्थित कटघरा शंकर के समीप सामने से आ रहे दो वाइकों से आटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें वाइक सवार ताजपुर निवासी प्रीतम यादव (25), फतेहपुर निवासी रीता देवी (35), बेल्थरारोड निवासी शुभम कुमार शर्मा (30) सहित आटो में सवार शांति देवी (38), फतहपुर निवासी कमलावती देवी (35 ), बनकटा राजेन्द्रनगर निवासी विद्या गुप्ता (25), भैरोपुर रोड मधुबन निवासी शारदा चौहान (22), खूंटा बहोरवा बलिया निवासी बन्दना (21), प्रमीला (23), दरगाह निवासी मोनिका (25), कमलसागर निवासी इशरावती देवी (45 ) और आराधना (24) गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। वहां प्रीतम व शुभम की स्थिति गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आटो को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed