फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फायरिंग के आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी

फायरिंग के आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी

Mon, 29 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी
मऊ। शहर के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्र संघ के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान हुई फायरिंग के आरेेपियों के घरों और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस की चार टीमें पिछले 24 घंटों से छापेमारी कर रही है।लेकिन एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका हैँ।रविवार को पकड़े गए दो आरोपियों का चालान पुलिस ने अदालत में कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कालेज में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक गुट के छात्रों की ओर से फायरिंग की गई। जिसमें दो छात्र घायल हो गए। घायलों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद तथा 10 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार की देर शाम तक सोनू यादव और अमित राय को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इन दोनों का चालान पुलिस ने कर दिया। सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। चारों टीमों ने आरोपियों के घरों, रिश्तेदारियों और उनके छिपे होने के अन्य संभावित स्थानों पर इन टीमों ने छापे मारे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे भविष्य में कोई आराजकता का माहौल सृृजित करने की दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed