{"_id":"5bd74b46bdec2269bb41fcbe","slug":"101540836166-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना पुलिस ने 25 अक्तूबर हो हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी विवाहिता को दो लाख रुपये लाने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के जाफरपुर गांव निवासी लाल मुहम्मद पुत्र रज्जाक की बेटी मदीना की शादी छह साल पहले गाजीपुर जिले के जखनिया थाना क्षेत्र के मनरा गांव निवासी ईस्माइल पुत्र नेसार के साथ हुई थी। इस्माइल का परिवार चिरैयाकोट बाजार में किराए के एक मकान में रहता है। आरोप है कि मदीना के ससुराल वाले इस्माईल को सऊदी भेजने के लिए दो लाख रुपयों की मांग करते थे। रुपये न दे पाने पर मदीना को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। जिसकी जानकारी वह फोन से मायके वालों को देती थी। आरोप लगाया गया है कि 25 अक्टूबर को उसकी बेटी की हत्या करके उसके ससुराल वालों ने शव को बिना उसे जानकारी दिए ही दफना दिया। पड़ोसियों से जानकारी पाकर वह चिरैयाकोट बाजार आया तो उसे बताया गया कि मदीना मर गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने दो लाख रुपयों के लिए मदीना की हत्या कर दिया।
तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इस्माईल, सास अख्तरी, ससुर नेसार, देवर मानू और गोलू के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।