फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निर्माणाधीन मकान में लटकती मिली युवक की लाश

निर्माणाधीन मकान में लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 13 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में लटकती मिली युवक की लाश
हलधरपुर(मऊ)। थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव में शनिवार की सुबह युवक की लाश निर्माणाधीन मकान के बीम से लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक मूलरुप से बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र का निवासी था। वह मऊ कुबेर गांव स्थित अपनी ससुराल में बीते छह माह से रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृत युवक बलराम गुप्ता (28) पुत्र नंद लाल बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव का निवासी था। उसकी शादी मऊ जिले के हलधरपुर थाने के मऊ कुबेर गांव निवासी भगवानदास गुप्ता की पुत्री इंदु से हुई थी। बताया जाता है आठ वर्ष पूर्व शादी होने के बाद भी इंदु को कोई संतान नहीं हुई। इस पर वह बीते छह माह से अपनी पत्नी और मां के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। इस दौरान वह यही से पत्नी का उपचार करा रहा था। शुक्रवार को उसके पत्नी के दादी की तेरहवीं थी। इस दौरान युवक परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चला गया। इसके बाद शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव से कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान की बीम से लटकी मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं थी। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed