{"_id":"5b2d3f3d4f1c1b6c4d8b81cd","slug":"101529691965-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की गुल्ली का झांसा देकर महिला से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने की गुल्ली का झांसा देकर महिला से ठगी
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह निवासी एक महिला ने कोतवाली में शुक्रवार को नकली सोने की गुल्ली देकर ठगने का आरोप लगाते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह गांव निवासी सुमित्रा देेवी 50 पत्नी रामरतन ने बताया कि शुक्रवार को वह इफ्को सेवा केंद्र के समीप अपने लड़के की दुकान पर जा रही थी। पकड़ी मोड़ के पास पहुंची थी कि एक व्यक्ति ने सड़क से नकली सोने की गुल्ली मिलने की बात बताई जबकि इसी दौरान आए दूसरे व्यक्ति ने उसके बात की पुष्टि की। इसी दौरान एक तीसरे व्यक्ति ने अपनी सोने की गुल्ली खोने बात महिला को बताई। जिस पर उसने उन दोनों की ओर इशारा करते हुए गुल्ली उनके पास होने बात कही। उक्त व्यक्ति महिला को लेकर नकली गिल्ली पाने वाले के पास गया। जहां बातों बातों में तीनों ने महिला को सोने की गुल्ली कम दाम में बेचने की बात कहकर झांसे में लेते हुए उससे कान का कुंडल और सोने की चेन लेकर उसे गुल्ली दी और फरार हो गए। महिला जब अपने बेटेेेकी दुकान पर पहुंची तो वहां उसके बेटे ने गुल्ली को पीतल का पाया। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने कोतवाली पहुंचकर तीन अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी।