फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crime Review Three warning

अपराध समीक्षा में तीन को चेतावनी

Wed, 13 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Crime Review Three warning
 अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बुधवार को घोसी कोतवाली प्रांगण में सर्किल के तीनों थानों कोपागंज, घोसी एवं दोहरीघाट की अपराध समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कार्य में शिथिलता को लेकर घोसी के दो और कोपागंज थाना के कुर्थिजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

 घोसी सर्किल के तीनों थानों के अपराध निरीक्षण में पाया कि घोसी कोतवाली में 50 मुकदमें लंबित हैं। वहीं कोपागंज में 33 और दोहरीघाट में 23 मुकदमों की विवेचना लंबित है। वहीं घोसी में 8 कोपागंज में 3 व दोहरीघाट में चार नामजद अपराधी पकड़ से बाहर हैं। कोर्ट द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के तामिला में पाया कि घोसी में पांच, कोपागंज में दो तथा दोहरीघाट में 2 आरोपी न्यायालय से फरार चल रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाने हुए उन्होंने 15 दिन के अंदर वर्ष 2013-14 के पुराने मुकदमों के निस्तारण का आदेश दिया। उन्हाेंने महिलाओं के उत्पीड़न आदि मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की हिदायत दी। तीनों थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि गैंगेस्टर एक्ट के हत्यारोपी घोसी क्षेत्र के पवन यादव, दोहरीघाट में लूट के दो व कोपागंज में गोवध के दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें। कार्य में शिथिलता को लेकर कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर चौकी इंचार्ज शिवसागर चौधरी, घोसी के दो  उपनिरीक्षक एएन त्रिपाठी और एम सिंह को चेतावनी जारी की। घोसी प्रभारी आरके जायसवाल, कोपागंज एसओ देवेंद्र कुमार सिंह, दोहरीघाट एसओ कृष्ण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed