फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   created a ruckus over the death of wife after delivery

Mau News: प्रसव के बाद पत्नी की मौत पर किया हंगामा

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
created a ruckus over the death of wife after delivery
मऊ। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम घोसी कस्बा से आए एक युवक के नेतृत्व में 10 से ज्यादा लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। इनका आरोप था युवक की गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के लिए कोई डाक्टर नहीं आया। ऐसे में नर्स ने पत्नी का प्रसव कराया, लेकिन लापरवाही से उसकी हालात गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। जहां उसकी पत्नी की मौत हो गई। उधर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि महिला मरीज की मौत निजी अस्पताल में हुई, वह शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच भी कर रहे हैं। विरोध जताने वाले घोसी कोतवाली क्षेत्र के शोधनपुर निवासी अंशू पटवा ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर बीते 23 फरवरी की महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि काफी इंतजार करने के बाद चिकित्सक के आने पर उसकी पत्नी का प्रसव अस्पताल की एक नर्स ने कराया।
विज्ञापन

नर्स का दावा था कि यह सामान्य डिलेवरी है ऐसे में वह करा सकती है। प्रसव कराने के बाद उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन एक घंटे बाद ही उसे लगातार ब्लीडिंग होने लगी। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया कि पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद वह इस लापरवाही को जानने को लेकर महिला अस्पताल अपने परिजनों के साथ पहुंचा था। सीएमएस जयशंकर प्रसाद का कहना है कि मामला संज्ञान में है, बीते 23 फरवरी को शाम 6:29 बजे सामान्य डिलेवरी कराई गई थी, लेकिन ब्लीडिंग होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed