{"_id":"a93b134f4531614ede7a6d33383b64f9","slug":"crazy-women-climbed-on-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी पर चढ़ गई अर्धविक्षिप्त महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी पर चढ़ गई अर्धविक्षिप्त महिला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनी पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर रविवार को एक विक्षिप्त महिला चढ़ गई। महिला के पानी की टंकी पर चढ़कर उछलकूद करने से अस्पताल पर हंगामा मच गया।
लोग उसके गिर जाने की आशंका से परेशान हो उठे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ, कोतवाल ने किसी प्रकार सिपाहियों के मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी पानी की टंकी 50 फीट ऊपर लगी है। रविवार को पानी की टंकी पर चढ़कर एक महिला के डांस करते देखकर सभी लोगों ने अपने दांतों तले अंगूलियां दबा ली।
विज्ञापन
महिला निडर होकर डांस कर रही थी और हंस रही थी। महिला की इस करतूत को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई जब कि वह बिना किसी के फिक्र उस पर उछलकूद कर रही थी।
गिरकर मरने की आशंका के चलते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ डा. अजय कुमार, कोतवाल कृपाशंकर पाठक मौके पर पहुंचे। कुछ सिपाहियों ने पानी की टंकी पर चढ़कर महिला को नीचे उतारा।
महिला अपना नाम श्वेता एवं घर पहाड़पुर बता रही है लेकिन अर्घविक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रही है। लोगों ने बताया कि यह महिला कई दिनों से मझवारा में घूमते हुए देखी गई थी।
महिला को नीचे उतारने में लगे सिपाही राकेश सिंह की बहादुरी की सभी ने तारीफ की। पतली सीमेंट की खुली सीढ़ी पर महिला को किसी प्रकार मनाकर नीचे लाना बेहत ही खतरनाक लग रहा था लेकिन लोग सिपाही का हौसला बढ़ाते रहे।
अगर महिला थोड़ा सा भी अपना पागलपन दिखाती तो इसमें न सिर्फ वह नीचे गिरती बल्कि सिपाही की भी जान जाती।