फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Couple swindled after being handed a bundle of roasted gram and chewing tobacco instead of money in their towel.

Mau News: अंगोछे में रुपये की जगह चना-सुर्ती थमाकर दंपती से ठगी

Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Couple swindled after being handed a bundle of roasted gram and chewing tobacco instead of money in their towel.
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक दंपती को दो युवकों ने ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने अंगोछे में रुपये रखवाने के बाद उसमें चना और सुर्ती भर दी और दंपती के रुपये व सोने की बाली लेकर भाग गए। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के क्यामपुर निवासी राजन कन्नौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब चार बजे उनके पिता सुक्खू कनौजिया और मां स्टेट बैंक से 4500 रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बालकिसुन चौहान के घर के पास दो अज्ञात युवकों ने उनके पिता को बुलाकर अपने पास बैठा लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुक्खू से कहा कि कोई उनका पैसा ले लेगा, इसलिए रुपये उन्हें दे दें। उनकी बातों में आकर सुक्खू ने रुपये दोनों युवकों को दे दिए। आरोपियों ने रुपये एक अंगोछे में रख दिए। इसके बाद बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी पत्नी से बाली भी उतरवा ली और कहा कि रुपये व बाली उनके घर पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों युवक रुपये और बाली लेकर वहां से चले गए। घर पहुंचने पर जब दंपती ने अंगोछा खोला तो उसमें रुपये की जगह चना और सुर्ती मिली। ठगी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed