फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Couple including four injured in road accidents

Mau News: सड़क हादसों में दंपती सहित चार घायल

Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Couple including four injured in road accidents
हलधरपुर/रतनपुरा/मधुबन। दो थाना क्षेत्रों में सोमवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हलधरपुर/रतनपुरा : हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी चट्टी के पास सोमवार की शाम तीन बजे एक बेकाबू कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा होमगार्ड तथा सवार महिला घायल हो गई। बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के बुजुर्ग ग्राम पंचायत निवासी अखिलेश प्रजापति 32 रसड़ा में होमगार्ड हैं। सोमवार की वह किसी काम से गांव की सलमा 50 को लेकर रसड़ा के लिए निकला था। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी चट्टी के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें रतनपुुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंभर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मधुबन : रामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बर्सी निघियाव मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गये। घोसी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर निवासी घूरा अपनी पत्नी शाहीन के साथ बाइक से नगरा जा रहा था। रामपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बर्सी निघियाव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed