फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Counseling of teachers started on the first day

अंतरजनपदीय स्थानांतरण: पहले दिन शुरू हुई शिक्षकों की काउंसलिंग

Thu, 04 Feb 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Counseling of teachers started on the first day
मऊ। अंतरजनपदीय स्थानांतरित होकर जिले में आने वाले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी कार्यालय में शुरू हुई। पहले दिन शाम चार बजे तक 339 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराया। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर जिले में 426 शिक्षकों की काउंसिलिंग होना है। शासन की तरफ से काउंसिलिंग करने की समय सीमा नौ फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है। पहले दिन बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 154 पुरुष शिक्षकों और 185 महिला शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई गई। इस दौरान शिक्षकों के नियुक्तिपत्र, स्थानांतरण आवेदन, स्थानांतरण सूची में नाम, बैंक नो ड्यूज, विद्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों की जांच की गई। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए थे। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड साफ्टवेयर के जरिए स्कूल आवंटन होगा। सबसे पहले दिव्यांग महिला, पुरुष को स्कूल आवंटित होगा। इसके बाद अन्य शिक्षकों को स्कूल का ऑनलाइन विकल्प मिलेगा। दिव्यांग महिला, पुरुष की सूची के बाद भर्ती में प्राप्त गुणांक के आधार पर महिला शिक्षिकाओं और अंत में पुरुषों की सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed