फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Council schools for excellent work will be rewarded

उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिषदीय विद्यालय होंगे पुरस्कृत

Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Council schools for excellent work will be rewarded
मऊ। पेयजल, स्वच्छता, शौचालय के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिषदीय विद्यालय पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों की 19 बिंदुओं पर मूल्यांकन कर रेटिंग तय की गई है। बेहतर रेटिंग हासिल करने वाले विद्यालय पुरस्कृत होंगे। हर श्रेणी में स्टार रेटिंग हासिल करने वाले स्कूल पुरस्कार के लिए मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण और कोविड-19 से बचा व के उपाय पर अमल के आधार पर स्कूलों की रेटिंग तय होगी। विभिन्न श्रेणी में स्व मूल्यांकन कर अंक दर्ज करना है।
विज्ञापन

जिले में 1508 परिषदीय विद्यालय हैं। विद्यालयों के परिवेश को आकर्षक बनाने के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है।स्वच्छ विद्यालय मानदंडों के मूल्यांकन के बाद स्टार रेटिंग प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। इसके तहत प्राप्ताक के आधार पर विद्यालय को स्टार रेटिंग दी जाएगी। पुरस्कार का पात्र बनने के लिए विद्यालय के लिए प्रत्येक श्रेणी में न्यूनतम तीन स्टार प्राप्त करना अनिवार्य है। 90 से 100 प्रतिशत अंक पर फाइव स्टार रेटिंग, 75 से 89 प्रतिशत पर चार स्टार 51 से 74 प्रतिशत पर तीन स्टार प्रदान किया जाएगा। 35 से 50 प्रतिशत पर दो स्टार व 35 प्रतिशत से कम रहने पर एक स्टार रेटिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मार्च तक विद्यालय ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुरस्कार के लिए दावेदारी प्रेरणा एप के माध्यम से मार्च 2022 तक की जा सकती है। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना था कि जिला स्तर पर पुरस्कार के लिए स्कूल का चयन एक अप्रैल से 15 मई 2022 के बीच किया जाएगा। 22 मई से 30 जून 2022 के बीच राज्य स्तर के पुरस्कारों के लिए स्कूल का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चिह्नित विद्यालयों के सत्यापन के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed