फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Council examinations will be held after two years

दो साल बाद होंगी परिषदीय परीक्षाएं

Fri, 11 Mar 2022 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Council examinations will be held after two years
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा परीक्षाएं 22 से 27 मार्च तक होंगीं। स्कूलों को एक घंटे पहले ही पर्चे भेजे जाएंगे। पांचवीं कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों पर जबकि आठवीं कक्षाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर किया जाएगा। विभागीय तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। संक्रमण के बाद गतिविधियां फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। घोषित हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते काफी समय तक विद्यालय बंद रहे। इससे पठन पाठन पर असर पड़ा है। दो साल से संक्रमण के चलते न तो स्कूल खुल सके थे और न ही पठन-पाठन हो सका था। परीक्षाएं न होने से बच्चों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया था। लेकिन इस साल परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। 22 से 27 मार्च के बीच होने वाली परीक्षा तैयारियों की कवायद तेज हो गई हैं। प्रश्नपत्र छपवाकर डायट में रखे जाएंगे। 21 मार्च को बीईओ स्तर से बीआरसी और उसके बाद एनपीआरसी पर इन्हें पहुंचाया जाएगा। एनपीआरसी से एक घंटा पहले स्कूलों को यह प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। 28 से 30 मार्च तक परीक्षाफल तैयार करा कर इन्हें 31 मार्च तक दे दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed