मऊ। जिले में पुलिसकर्मी अब कोरोना संक्रमण की जद में आते दिख रहे हैं। बुधवार को एंटीजेन टेस्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दस पुलिसकर्मी शामिल हैं। सकारात्मक बात रही कि बुधवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह डिस्चार्ज होकर घर लौटे। जिले में इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 596 पहुंच गई। इसमें 199 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बीएचयू से 87 रिपोर्ट प्राप्त हुई, सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली। वहीं एंटीजेन टेस्ट में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार की शाम तीन लोग एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित मिले। बताया कि बुधवार को एसपी कार्यालय से दस पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके अलावा कटघरा से एक, लकुरा मधुबन से एक, एक महिला सराय मेवादास से एक, रतनपुरा के गहना गांव की एक महिला, एक व्यक्ति हनुमान नगर भीटी से, एक महिला यूसूफाबाद चिरैयाकोट से पॉजिटिव मिली है। वहीं बड़राव सीएचसी पर लिए गए 51 एंटीजेन टेस्ट में खनिगह गांव की एक महिला संक्रमित मिली।नए मरीज मिलने पर जिले में कुल मरीजों की संख्या 596 पहुंच गई। वहीं बुधवार को 15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 391 पहुंच गई। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 199 पहुंच गई, वहीं छह मरीजों की रिपोर्ट मौत के बाद मिली है।