फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona: Eight people monitored in Mau

कोरोना ः इरान और चीन से लौटे आठ निगरानी में

Wed, 04 Mar 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona: Eight people monitored in Mau
मऊ। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विभाग की टीम ईरान से आए पांच सहित आठ लोगों की निगरानी कर रही है। इन सभी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वायरस की रोकथाम और बचाव की बाबत भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में दस बेड का एक वार्ड सुरक्षित रखा गया है। बीते दिनों ईरान से पांच लोग लौटे हैं। केंद्र सरकार से जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें निगरानी में ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित रैपिड रिस्पांस टीम और डब्लूएचओ के सदस्य और एक मेडिकल टीम को इन लोगों की देखरेख में लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इन लोगों में कोई लक्षण नहीं पाया गया है। हालांकि 28 दिन तक इनकी निगरानी की जाएगी। इसके पहले 11 फरवरी को चीन से लौटे तीन लोगों की विभाग निगरानी रख रहा है। विभाग ने इन लोगों की पहचान गोपनीय रखी है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि ईरान से लौटे लोगों की निगरानी की जा रही है। जांच में उनमें कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ में जांच की व्यवस्था
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच की सुविधा जिले में नहीं है। ऐसे में किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस का लक्षण दिखने पर उसे मेडिकल टीम की देखरेख में रखा जाएगा, साथ ही जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर मरीज को उसके रोग के अनुसार दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के उपाय
मऊ। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग के प्रभारी डॉ. रविशंकर ओझा ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण अचानक बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ है। बताया कि इससे बचाव के लिए खुले हवादार कमरे में अलग रखना चाहिए। अगले 14 दिनों तक संपर्क सीमित रखने के साथ ट्रिपल मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाना चाहिए। बचाव के तौर पर परिवार के सदस्यों को भी मास्क लगाना चाहिए। बातचीत करते समय उचित दूरी रखें। साफ-सफाई पर ध्यान दें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed