फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona Curfew: From June 1, the people of the district will get relief

कोरोना कर्फ्यू: एक जून से जिलेवासियों को मिलेगी राहत

Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew: From June 1, the people of the district will get relief
मऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार की तरफ से की गई आंशिक बंदी से जिलेवासियों को एक जून से राहत मिलेगी। इस दौरान सोमवार से शुक्रवार तक जिले की सभी दुकानें सुबह सात से शाम को सात बजे तक खुलेंगी। लेकिन सभी को कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना होगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को दो दिवसीय पूर्णतया बंदी होगी।
विज्ञापन

शासन ने उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू में राहत देने का मन बनाया, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या छह सौ से कम है। इस क्रम में इस राहत में मऊ जिला भी शामिल हुआ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि शासन की मंशा पर सोमवार से शुक्रवार तक सभी दुकानें खुलेंगी। लेकिन दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानदार दुकान खोल सकेंगें। लेकिन दुकान पर कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना और कराना होगा। इस दौरान मार्ट में आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों को सैनिटाइज कराना और मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बोले होटल रेस्टोरेंट और ढाबे तो खुलेेंगे, लेकिन वहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। या तो खाना पैक कराकर ग्राहक घर ले जाए, या फिर होम डिलेवरी की सुविधा शुरू करें। इसी क्रम में जिम, स्कूल और कोचिंग सेंटर नहीं खुलेंगे। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि संक्रमण काल में जहां तक हो सकें कैशलेश पेमेंट करें। इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों सुरक्षित रहेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि कोरोना कर्फ्यू की ढील में शर्तों का पालन करना अनिवार्य है, यदि जांच में कोई गलत मिला तो उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट और ग्रामीणांचल क्षेत्रों में नियमों का अनुुपालन थानाध्यक्ष के साथ क्षेत्राधिकारी और एसडीएम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed