फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Copy of family register is not being issued in Nagar Panchayat for five years

Mau News: नगर पंचायत में पांच सालों से जारी नहीं हो रही परिवार रजिस्टर की नकल

Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Copy of family register is not being issued in Nagar Panchayat for five years
नगर पंचायत में पिछले पांच वर्षों से परिवार रजिस्टर की नकल जारी नहीं हो रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के साथ आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नए चैयरमैन से उम्मीद जताई है कि वे इसके सार्थक प्रयास करेंगे। नगर पंचायत में अगस्त 2018 से तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर परिवार रजिस्टर को सीज कर दिया गया। तब से आज तक वह सीज ही पड़ा है। इसके चलते जरूरतमंदों को परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पाती है। कई बार परिवार रजिस्टर को रिलीज कर नकल जारी करने की मांग उठती रही है। परिवार रजिस्टर की नकल जारी न होने से विद्यार्थियों, नौकरी के लिए फार्म आवेदन करने वालों को निवास प्रमाणपत्र आदि पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं अगस्त 2018 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों का परिवार रजिस्टर में नाम भी अंकित नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही जिनका निधन हो गई है ।उनका भी अंकन नहीं हो पा रहा है इस संबंध में सीमा, बुद्धिसेन मौर्य ,अनीसुल इस्लाम उर्फ झिनाऊ भाई एवं ओम प्रकाश रंजन ने ने मांग किया है कि परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की व्यवस्था जल्दी बहाल की जाए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर परिवार रजिस्टर को सीज किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही नकल जारी करने के साथ ही साथ नामों के अंकन और विलोपन का कार्य किया जायेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed