फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Controversy over burial in cemetery

कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद

Sun, 21 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Controversy over burial in cemetery
चिरैयाकोट। नगर क्षेत्र के मखदुम साहब की मजार के पास रौजा रसूलपुर में स्थित एक कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस की पहल पर दोनों पक्ष के लोगों में समझौता के बाद शव दफनाया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पश्चिम मुहल्ला निवासी मजहर अंसारी (85) की मौत लंबी बीमारी से रविवार की सुबह साढ़े छह बजे सुबह हो गई। उनके शव को अंसारी बिरादरी के लोग लेकर रोजा रसूलपुर में स्थित मखदूम साहब मजार के सटे अब्बासी बिरादरी के कब्रिस्तान पर पहुंचे और कब्र खोदने लगे। इसकी जानकारी जब अब्बासी बिरादरी के लोगों को हुई तो वह काफी संख्या में पहुंचकर शव को दफनाने से मना करने लगे। कुछ लोगों की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष पारस नाथ सिंह भी दल बल के साथ पहुंचकर सभी लोगों को थाने पर ले गए। अब्बासी बिरादरी के लोगों का कहना था कि जब सभी लोगों का अलग अलग कब्रिस्तान बनाया गया है। थानाध्यक्ष की पहल पर थाना परिसर में दोनों बिरादरी के लोगों की बैठक पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार कुरैशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें यह फैसला लिया गया कि आपसी विवाद से बचने और अमन चैन बनाए रखने के लिए शव अंसारी बिरादरी के कब्रिस्तान में शव को ले जाकर दफन करें दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के बाद अंसारी बिरादरी वाले कब्रिस्तान में ले जाकर शव को दफन किया। बैठक में मौलाना अफरोज, पप्पू मिर्जा, आमिर खान, शाहिद अब्बासी, जुबेद खान, मौलाना सैफुल्ला, मास्टर इकबाल अंसारी, मौलाना अख्तर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed