{"_id":"6aa2f984846dc3bafa0287e4","slug":"contract-workers-staged-a-five-hour-work-boycott-mau-news-c-20-vns1017-1538849-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संविदा कर्मियों ने पांच घंटे कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संविदा कर्मियों ने पांच घंटे कार्य बहिष्कार किया
विज्ञापन
Photo Title
नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित भविष्य निधि (पीएफ) की राशि खातों में हस्तांतरित न होने के विरोध में पांच घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2017 से 2022 तक की पीएफ राशि करीब 1.96 करोड़ रुपये अब तक उनके खातों में नहीं पहुंची है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उप्र (शाखा कर्मचारी संघ, नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी संघ अध्यक्ष मुहम्मद अकरम ने आरोप लगाया कि पालिका कोष से कर्मचारियों के पीएफ के करीब 1.96 करोड़ रुपये निकालकर वाराणसी भविष्य निधि कार्यालय भेज दिए गए। उनका कहना है कि राशि के स्थानांतरण की स्पष्ट सूचना कर्मचारियों को नहीं दी गई। बिना अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष की स्पष्ट अनुमति के राशि वाराणसी कैसे भेजी गई, यह भी सवाल है।
संघ महामंत्री अनित सिंह ने कहा कि वाराणसी भविष्य निधि कार्यालय से राशि वापस मंगाकर 164 संविदा कर्मचारियों के खातों में भेजना अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष का दायित्व है। इस संबंध में संघ की ओर से पहले कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी संघ की ओर से 21 अगस्त 2026 को दिए गए नोटिस में प्रशासन को 30 अगस्त तक सभी कर्मचारियों के खातों में पीएफ राशि भेजने का अल्टीमेटम दिया गया था। समय सीमा बीतने के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 10 सितंबर से सफाई और कार्यालय कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर पालिका कार्यालय में कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की बात कही है।