फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Contenders in prime position in favor of BDC

बीडीसी को अपने पक्ष में करने में जुटे प्रमुख पद के दावेदार

Mon, 10 May 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Contenders in prime position in favor of BDC
मऊ। जिले में निर्वाचित हुए 822 बीडीसी 9 ब्लॉकों में प्रमुखों का चयन करेंगे। प्रमुख पद के दावेदार बीडीसी को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। साथ ही राजनीतिक दलों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन

प्रमुख पद पर चुनाव की घोषणा निकट भविष्य में होने की संभावना के मद्देनजर ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार तैयारियों में जुट गए हैं। कई दिग्गजों ने आरक्षित वर्ग के अपने सिपाहसालारों को उस पर बिठाने की मुहिम तेज कर दी है। ऐसे ब्लाकों में परदहा, रतनपुरा, घोसी और रानीपुर हैं। जिले में ब्लाक प्रमुख पद की नौ सीटें हैं। इनमें रानीपुर और परदहा ब्लाक की सीटें एससी के लिए तो रतनपुरा ब्लाक की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। घोसी ब्लाक की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित है। घोसी ब्लाक प्रमुख सीट के लिए अभी तीन नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से निर्दल डा. राम कृष्ण यादव तथा कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले लक्ष्मीशंकर यादव के बेटे राज नारायण यादव तथा भाजपा से विवेकानंद यादव के नामों की चर्चा चल रही है। परदहां ब्लाक प्रमुख पद पर माफिया रमेश सिंह काका का कब्जा था, लेकिन अब एससी के लिए आरक्षित हो जाने पर उसी वर्ग के एक बीडीसी को उन्होंने आगे कर रखा है। रानीपुर प्रमुख एमएलसी यशवंत सिंह के करीब हुआ करते थे लेकिन अबकी बार आरक्षण से स्थिति बदल गई है। इसी प्रकार रतनपुरा ब्लाक प्रमुख पद पर कांग्रेस नेता सुरेश बहादुर सिंह का वर्चस्व रहता था लेकिन अबकी बार यह पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से समीकरण बिगड़ गया है। यहां भाजपा के लोग इस सीट पर कब्जे की रणनीति बनाने में जुटे हैं। कोपागंज ब्लाक में प्रमुख पद पर भाजपा के दो और सपा के दो लोग दावेदारी कर रहे हैं। यही हाल दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव ब्लाक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed