फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congressmen will fight in every village against infection

संक्रमण के खिलाफ हर गांव में जंग लड़ेगें कांग्रेसी

Thu, 03 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen will fight in every village against infection
मऊ। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर अब कांग्रेस के हर कार्यकर्ता इससे न केवल लोगों को जागरूक करेंगे, बल्कि उपचार के लिए लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगे। यह बात बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने नगर के बुनकर कॉलोनी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में बताया कअि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के देखरेख में सैनिटाइजर, दवाएं, मास्क भेजवाया गया है। जिसे सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी को देने के साथ इसे पूरे जिले को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर वितरित करने को कहा गया है। कहा कि संक्रमण की इस जंग में कांग्रेस का हर सिपाही गांव में कोरोना से योद्धा की तरह लड़ता रहेगा और जब तक उसको हरा नहीं देगा तब तक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि शहर का कोना कोना सैनिटाइजर कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरे शहर को निरोग बनाएंगे। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के मूल विचारधारा को धरातल पर उतारकर सबका सेवा करनी है। इस मौके पर संजय यादव, रामजपित पांडेय, घनश्याम सहाय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, माधवेंद्र बहादुर सिंह, अकरम प्रेमियर, अनिल जायसवाल, रमन पांडेय, संपं मौर्या, सोहेल नोमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed