फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress workers took out post tour in favor of farmers on Foundation Day

स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के पक्ष में निकाली पद यात्रा

Wed, 30 Dec 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out post tour in favor of farmers on Foundation Day
मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई किसान बचाओ रैली । - फोटो : MAU
मऊ। स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन और सरकार के विरोध में बुधवार को जिले के मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी तहसील मुख्यालय पर पदयात्रा किया। यह पद यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में रवाना हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार स्थापना दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन और सरकार के विरोध में बुधवार को पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के गोपालपुर चकिया गांव से मंडूसरा, याकूबपुर, दपहनी, दतौली होते हुए ब्लॉक के शमशाबाद गांव स्थित चट्टी पर आकर पदयात्रा को समाप्त किए। इसके बाद वहां मौजूद किसानों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा सरकार किसान ,मजदूर, व्यापारी, और जनता के विरोध में कार्य कर रही है। बोले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के हर तबके के लोगों की कमर तोड़ कर रख दिया है । भ्रष्टाचार, महंगाई ,अराजकता, सहित प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कहा कि किसानों के उत्पीड़न के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून से देश के किसानों में काफी उबाल है। वक्ताओं ने किसानों का आह्वान किया कि बोले अपनी खुशहाली, तरक्की और समृद्धि के किसान भाजपा सरकार का विरोध करें। पद यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राना खातून ने किया। रानीपुर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में उक्त रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुहख रूप से छोटेलाल, उमाशंकर सिंह , बनवारी राम, सिकंदर प्रसाद, सदाशिव राय, इस्माइल खां, पप्पू ,बिकायल प्रसाद, बीरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार नगर के मझावारा मोड स्थित कालीमंदिर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम औरराजमंगल यादव के नेतृत्व में पार्टी ने 136 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर इंतेखाब आलम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पैदल मार्च किया। बाद में गांधी जी कीप्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मझवारा मोड़ से जैसे ही आगे बढ़े उन्हे पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ कर सरकार के विरोध में नारेबाजी किए, साथ ही रघुपति राघव राजाराम का गीत गाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। जहां देर शाम सभी को पुलिस ने छोड़ दिया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम व पूर्व प्रत्याशी राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अलोकतांत्रिक हो गई है। किसानों के हक और किसान विरोधी कानून का विरोध करने वालो को पुलिस के बल पर उत्पीड़न कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार अंबानी, अडानी की सरकार बन कर रह गई है। जब तक किसान विरोधी बिल वापस नही होगा कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक नसीम खान, रमेशचंद्र पांडेय, अब्दुल मन्नान खान, राजमंगल यादव, पूर्व विधायक नसीम खान, धर्मेंद्र सिंह, रमेशचंद्र पांडेय, स्वामीनाथ राय, उपेंद्र राय, श्याम नारायण सिंह, चंद्रभान यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रदीप सिंह सिसोदिया, बालजीत चौहान,एचके दुर्गेडकर, ओमप्रकाश ठाकुर, नेसार अहमद, शीला भारती आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed