{"_id":"6756ef9e8ed4140e26036189","slug":"congress-workers-donated-blood-celebrated-former-national-president-s-birthday-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
Mon, 09 Dec 2024 06:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:54 PM IST
सार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया और समाज का एकरूपता का संदेश दिया। बताते चलें कि कांग्रेस द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में आह्वान किया गया था कि सभी कार्यकर्ता रक्तदान करें लिहाजा पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान अभियान चलाया।
विज्ञापन
रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना किया।एक निजी हॉस्पिटल में शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष साथ कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी नेता हैं।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस के ही नहीं पूरे देश के निर्विवाद नेता हैं और उनकी सोच गरीब असहाय लोगों के लिए बराबर रही है। इस दौरान संजय यादव, गौरव राय, रमन पांडेय, सलमान, जमशेद आदि शामिल रहे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन